सिय्योन देश, हमारा है देश,

हिन्दी

सिय्योन देश, हमारा है देश, रहते है हम परदेश, जाऐंगे हम अपने देश, हल्लेलूयाह (4) 1. मन न लगाना यहा, जाना है हमको वहाँ, यहां के सुखों का अंत होगा (2) वहां के सुखों का अंत न हो (2) 2. दुःख जो हमारे यहाँ, न होंगे फिर वहाँ, सारे दुःखों का अन्त होगा (2) दुख के ये आँसू यीशु पोंछेगा (2) 3. आयेगा यीशु यहाँ, ले जाएगा हमको वहाँ, वायदा यीशु का पूरा होगा (2) अनन्त जीवन हमको मिलेगा (2)