हिन्दी
तेरा प्यार है महान, तेरा प्यार है यहाँ,
मैं जो पहले मुर्दा था, तूने डाली मुझमें जान
क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जयकार (2)
जय जयकार, जय जयकार
तू ने मेरे लिए क्या कुछ न किया
मेरी सूरत बिगड़ी थी, मेरा दिल था खाली,
तू ने सींचा था खून से, ताकि आये हरियाली
क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जयकार...
आयी जीवन में खुशी, पायी अब्दी जि़न्दगी,
तू है जि़न्दा शाफिया, तूने ये क्या किया
क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जयकार...
अपनी रूह से भर दिया, अपनी शक्ति मुझको दी,
ताकि दूँ मैं गवाही, तेरे जी उठने की
क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जयकार...