तेरे मार खाने से येशु मैंने शिफा पाई है

हिन्दी

तेरे मार खाने से येशु मैंने शिफा पाई है तेरे खून बहाने से मिली मुझ को रिहाई है कोई चारागर तुझ सा नहीं कोई रहबर तुझ सा नहीं तुने अपनी जान देकर मेरी ज़िन्दगी बचाई है तुने वायदा अपना कर दिया है तुने पाक रूह से भर दिया है तुने मेरे कदमो को आसमानी राह दिखाई है मै हरदम येशु जी तेरी हम दो सन्ना गाऊ मैंने अपनी सांसो में तेरी खुशबू बसाई है