यीशु का नाम है, सारी जमीन पर,

हिन्दी

यीशु का नाम है, सारी जमीन पर, जिससे पापी पाते उद्धार (2) 1 वह दुनिया में आया, लहू बहाया, फिदिया जहान को दिया, हम को बचाने, मुक्ति दिलाने, यीशु सलीब पर मुआ 2 आसमान के नीचे, लोगों के बीच में, कोई दूसरा नाम नहीं है, सिर्फ यीशु का नाम है, सारी ज़मीन पर जिससे पापी पाते उद्धार 3 लोगों बाईबल पढ़ो और दुआ करो तुम, यीशु जल्दी आने वाला है, जागते रहो और प्रार्थना करो तुम, यीशु जल्दी आने वाला है 4 जो लाये ईमान अब यीशु नाम पर, ज़िन्दा हमेशा रहेगा वह ही मार्ग है, वह ही सत्य है, वह ही अनन्त जीवन है।