जिन्दगी मेरी बदल गई

हिन्दी

जिन्दगी मेरी बदल गई जब से मसीह को पाया है खिल गई है कलियां नई यीशु बहार लाया है जीवन है क्या, पल ही दो पल का, किसने है जाना, होगा क्या कल का घड़ियां सुनहरी, फिर न लौटेंगी, मुक्ति और जीवन वो लाया है, जिन्दगी.... मार्ग में हमारे, वो दर्शक रहेगा, कदम डगमगाये, हाथ वो थामेगा भटके हुओं को, राह दिखाने इस धरती पर वो आया है जिन्दगी.... जीवन की रोटी और अमृत जल को, कैसी भरपूरी, से देता वो हमको लहू बहाकर, पाप हमारे प्यारे प्रभु ने उठाया है, जिन्दगी....