इंजिल की दुनिया मे

हिन्दी

इंजिल की दुनिया मे हम शम्मा जला देंगे दुनिया को मसीहत का परवाना बना देंगे भटके हुए राही को राहो का पता देंगे डूबे हुए माँझी को साहिल का पता देंगे दुनिया को मसीहत की हम शान बना देंगे भारत मे मसीहा के हम फूल खिला देंगे हर संत मसीहा के झंडे को फैला देंगे हम ऐसे जवा है जो दुनियाँ को हिला देंगे शैतान के हमलो को मिट्टी मे मिला देंगे तलवार मसीहा की दुनियाँ मे नचा देंगे हम दीन गरीबो की तकलीफ मिटा देंगे