अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते है

हिन्दी

अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते है दुश्मन को भी प्यार करना मसीहा सिखाता है । १. एक गाल पर कोई मारे जो चांटा दूसरा गाल भी देना ले जाए कोई एक मील जबरन दो मील तू साथ जाना अपनों को तो अपना सब कुछ सब लोग देते हैं । गैरों पर भी सब कुछ लुटाना – मसीहा सिखाते है ॥ २. अपनों पे जैसा वैसा ही, अपने पड़ोसी से प्यार करो यीशु मरा तेरे पापों के कारण यह विश्वास करो अपनों पर तो लोग यहाँ पर ऐतबार करते है कलामें खुदा पे विश्वास करना- मसीहा सिखाते है । ३. जो दे तुमको काँटे उसका दामन फूलों से भर दो प्रभु ने तुमको माफ किया तुम भी माफ कर दो अपनों को तो गुनाहों की माफी सब लोग देते है बैरों को भी माफ करना- मसीहा सिखाते है ।