तेरा हो अभिषेक, अमन के राजकुमार,

हिन्दी

तेरा हो अभिषेक, अमन के राजकुमार, आज हमारे दिल में जन्म ले, हे प्रभु यीशु महान् ! 1. घोर अंधेरा था, राह उलझी थी, यह जमीं कुछ थी, आसमां कुछ था तूने आकर हमें संभाला तेरा प्रेम अपार। 2. क्या चढ़ाएं हम, भेंट में तुझको ? सोना, मुर्र, लोबान, नही कबूल तुझको वर दे ऐसा तुझ पर कर दें जीवन अपना निसार। 3. लहर बड़े दिन की सदा जहाँ में रहे, दुआ करें मिलकर, अमन जहां में रहे हम जहाँ जिस हाल में हो, तेरा करें प्रचार।