हिन्दी
मेरे दिल में नया गाना,
मुझे येशु देता है
आनंद से गाऊंगा जीवन भर अपने
येशु की स्तुति करूँगा - हल्लेलुयाह
आनंद से....
पापों की गन्दगी से मुझे उठाया
दिया उसने नया गीत मेरे जीवन में - २
माता पिता, भाई - बहन सब कुछ वो ही है
निंदा लेकर उसकी महिमा गाता रहूँगा - २
इस जहां की मुसीबतें क्या करेंगी
उस जहां की ज़िन्दगी पर आशा रखता हूँ - २
मेरे लिए जल्दी वो आने वाला है
उसके साथ हमेशा मै गाता रहूँगा - 2