ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु

हिन्दी

ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु तू ही है सिर्जनहार हम सब गाते हालेलुयाह तू ही है तारणहार जनम तू ने जगत में लिया कंगाल घर में जीवन बिताया संकट कष्ट तुने उठाया किया हमारा उद्धार जीवन की नैया खतरे में जब थी आंधियो से जब डगमगाती थी आज्ञा देकर आंधी थमा दी बेडा किया तुने पार पाप का रोगी मै जीवन भर था यत्न भी करता पर कुछ न बनता येशु जब तेरा वस्त्र छुआ तब चंगा हुआ ये बीमार