पहुंचोगे उस पार तुम सियोन के यात्री,

हिन्दी

पहुंचोगे उस पार तुम सियोन के यात्री, लहरों को देख कर डरना नहीं डरना नही येशु साथ है वही, पहुचायेगा तुझे वो मंज़िल पर तेरी 1.विश्वास की नैय्या में जब जाओगे पार, हारेगा जब मन खेते-खेते पतवार, डरना नही यीशु साथ है वही, पहुंचाएगा तुझे वो मंजिल पे तेरी-(2) 2.तेरा वतन यहां है कहाँ, परदेशी मुसाफिर है तू यहाँ, है उस पार तेरा अबदी वतन, हो रहा तैयार जहाँ स्वर्गीय भवन-(2) 3.मेमने की महिमा है रौशनी वहाँ, जिससे वहाँ हर पल रौशन रहेगा, पहनाएगा मुझे वो आनन्द का लीबाज़, देगा तुझे वो महिमा का ताज-(2 )