हिन्दी
बादल पे करके सवारी
मेरा येशु आयेगा
दूतों और संतो के सामने
अपने संग वो ले जायेगा
कितना आनंदित वो दिन होगा
जब येशू आयेगा
येशू आयेगा - हमको लेने
अपने संग वो - ले जाने
सारे आसूं येशु पोछेगा
अपनी बाहों में हमे लेगा
संसार की बाते हम भूल जायेंगे
इतना प्यार वो हमे देगा
येशू के संग हम स्वर्ग मे रहेंगे
हालेल्या गायेंगे
येशू के जय के नारे लगायेंगे