राहो में कांटे अगर हो ,

हिन्दी

राहो में कांटे अगर हो , रुकना नहीं चलते जाना , यीशु तेरे साथ है , ये तूं विश्वास करना , संसार के अंत तक , वो तेरे साथ है - x2 आंधी आने दो , या आने दो तूफ़ान - x2 वो नैया क्या डूबेगी , जिस में है यीशु महान दुःख से भरी है जिंदगी , मुसीबत भरे रास्ते है - x2 दुःख दूर हो जायेंगे तेरे , गर तुं यीशु के साथ है गर मौत का डर सताये तुझे , सूली पर तूं गौर कर - x2 यीशु ने मौत को जीत लिया है , उस पर तू विश्वास कर