हिन्दी
अपनो को तो इस दुनिया में
सब प्यार करते हैं
दुश्मन को भी प्यार करना
मसीहा सिखाते हैं … (2)
इक गाल पर जो मारे चाँटा
दूजा गाल भी देना
ले जायें कोई इक मील जबरन
दो मील तुम साथ जाना
अपनो को तो अपना सब कुछ
सब लोग देते हैं
गैरों पर भी सब कुछ लुटाना
मसीहा सिखाते हैं
अपनो को तो इस दुनिया में…
अपनो को जैसे वैसे ही अपने
पड़ोसी से प्यार करो तुम
यीशु मरा तेरे पापों के खातिर
यह विश्वास करो तुम
अपनो को तो इस दुनिया में…