कौन बचायेगा, मुझको छुड़ायेगा - 2

हिन्दी

कौन बचायेगा, मुझको छुड़ायेगा - 2 यीशु आ गया, सुनकर मेरी पुकार मारा फिरा हूँ, घायल पड़ा हूँ, दुनिया में यीशु मैं गिर पड़ा हूँ – 2 मुझको उठाने आप आयें हैं, ज़ख्मों को भरने, यीशु आये हैं -2, प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु, मेरे यीशु, कौन बचायेगा.. हँसती है दुनिया, ताने देती है अपने पड़ोसी से मैं कट गया हूँ - 2 घर में तिरस्कार, बाहर अंधेरा, सम्भालो मुझे, यीशु मैं थक चुका हूँ - 2 प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु, मेरे यीशु, कौन बचायेगा.. क्रूस पर चढ़ते हुए देखा है, बहते लहू को मैने छुआ है-2 आप की आँखें मुझ पर लगी उस, मोहब्बत ने मुझको जीत लिया है - 2 प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु, मेरे यीशु, कौन बचायेगा..