Apno ko to is duniya main

हिन्दी

अपनों को तो इस दुनिया में, सब प्यार करते हैं दुश्मन को भी प्यार करना, मसीहा सिखाते हैं। 1. एक गाल पर कोई, मारे जो चाँटा दूजा गाल भी देना ले जाए कोई एक मील जबरन, दो मील साथ जाना अपनों को तो अपना सब कुछ सब लोग देते हैं गैरों पर भी सब कुछ लुटाना मसीहा सिखाते हैं। 2. अपनों से जैसा वैसा ही अपने, पड़ोसी से प्यार करो यीशु मरा तेरे पापों के खातिर, यह विश्वास करो अपनो पर तो लोग यहाँ पर ऐतबार करते हैं गैरों पर भी ऐतबार करना मसीहा सिखाते हैं। 3. जो दे तुमको काँटे उसका, दामन फूलों से भर दो यीशु ने तुमको मॉफ किया तुम भी मॉफ कर दो अपनों को तो गुनाहों की माफी सब लोग देते हैं बैरी को भी मॉफ करना मसीहा सिखाते हैं।