छोड़ न मुझे प्यारे यीशु, सुन मेरी फ़रयाद

हिन्दी

छोड़ न मुझे प्यारे यीशु, सुन मेरी फ़रयाद औरों पर तू रहम करता, कर मुझको भी याद। यीशु, यीशु सुन मेरी फ़रयाद, औरों को जब तू बुलाता, कर मुझको भी याद। झुकता हूँ मै तेरे सामने, मैं हूँ परेशान, बरकत बख्श दे ऐ मसीहा, दे मुझको ईमान। हामी जानता हूं मैं तुझे, चेहरा अब दिखला, चंगा कर इस ज़ख्मी रुह का,े फ़ज़ल से बचा। तू है राहत कासर चश्मा, जान से भी अज़ीज़, तू ही है ज़मीन आसमान पर, मुझको दिल अज़ीज़।