खुद को चढ़ा दें तो, सेवा कर पाएगे,

हिन्दी

खुद को चढ़ा दें तो, सेवा कर पाएगे, खुद मर जाएं तो, सुख से जी पायेंगे 1. क्रूस उठाने से, भावना बदल जायेगी, धीरज रखने पर शान्ति भी मिल जायेगी 2. नाम और आदरमान, यीशु नाम के लिए, उसकी महिमा करें दीन और नम्र बने 3. कल की चिन्ता में व्याकुल न हो बेटे, अब तक सम्भाला है आगे सम्भालेगा 4. धन संचय न करो चोरी हो जाएगा, दे दो प्रभु के लिए पूरा हो जाएगा