छोड़ दे, छोड़ दे, अपने आप का भरोसा,

हिन्दी

छोड़ दे, छोड़ दे, अपने आप का भरोसा, कर मसीह पर भरोसा, वो तुझे जानता है 1 दो-चार दिन की है तेरी, यह रंग, रूप और यह जवानी, यह धन-दौलत और शौहरत, हो जाएगी एक दिन फानी, चलने वाली साँसें भी ठहर जाऐंगें 2 दुनिया की ताकत का, सुन प्यारे भरोसा न कर, झूठा प्यार झूठा जग सारा, किसी पर भरोसा न कर, कच्चे धागों का यह बंधन टूट जाएगा 3 अपनी फिक्र तू कभी न कर, तेरी फिक्र तो मसीह करेगा, जहाँ में एक है वो सहारा, सारी मुश्किलें मसीह आसान करेगा, सुख शान्ति के, ये घर लेकर जाएगा