हिन्दी
खुश हो खुदावन्त आया है, उसको कबूल करो
ऐ कुल जहान, हाँ हर एक दिल, मसीहको जगह दे ।
खुश हो, मसीह अब बादशाह है, सब आदमी हर जूबान
समुन्द्र भी, मैदान पहाड़, गीत गायें खुश इलहान ।
दुःख और तकलीफ वह करता दूर हटाता है गुनाह
तारीकी में वह देता नूर, और बरकत बेश-बहा ।
रास्ताबाजी और सच्चाई से, वह राज फैलाता है
और अपनी कूल हुकूमत में पिहार दिखाता है ॥