चलो चलो रे चलो, चलो, चलो चलो दर्शन करने को

हिन्दी

चलो चलो रे चलो, चलो, चलो चलो दर्शन करने को जग रखवाला आया है (2) 1. जन्मा बैतलहेम में यीशु, चमका पूरब में तारा, देवदूत ने चरवाहों से कहा, आ गया प्रभु प्यारा आए मजूसी मुर, लोबान और सोना भेंट चढ़ाया है जग.. 2. बालक, बूढ़े सब नर-नारी, प्रभु के दर्शन पायेंगे, मन के सारे दुख मिटाकर, जीवन सफ़ल बनायेंगे, शुभ गौरव आनन्द उजियाला, इस धरती पर लाया है जग.. 3. प्यार ने खुद अवतार लिया है, भूली राह दिखाने को, शांति अहिंसा सच्चाई का, अमर संदेश सुनाने को, जय यीशु जय रव्रीष्ट यह कह कर, सबने गीत सुनाया है