हिन्दी
जीवन जल आत्मा प्रभु, बहती नदियां सा आ तू प्रभु 2
आ प्रभु सतगुरु, आ प्रभु सतगुरू - 2
बहती नदियां जैसा, बहती नदियां जैसा-2
1. थोड़ा डूबूं काफी नहीं, ज्यादा डूबं काफी नहीं,
पूरा पूरा डूबना है -2 डूब डूब मगन होना है
2. इसमें बहती आरोग्यता, इसमें बेहती है शुद्धता,
इसमें बहती है शान्ति - 2 इसमें बेहती है सम्पन्नता
3. कोटि कोटि मछुआरे आओ, जल्दी जल्दी जालें लगाओ,
गाते गाते मछली पकड़ लो - 2 आत्माओ से भर-भर लो
4. नदी के तट पर पेड़ अनेकों, देते होंगे फल भी अनेकों,
पत्ते बन जायेंगे दवा - 2 फल बन जायेंगे भोजन