जीवन की भरपूरी है यीशु मसीह के पास

हिन्दी

जीवन की भरपूरी है यीशु मसीह के पास जाओ ले आओ उन्हें जीवन से जो हैं निराश 1. गर यीशु है तेरे संग हिम्मत से आगे बढ़ो औरों को जीवन दिलाने शैतान से हरदम लड़ो ताकि वे पाये उद्धार और न हो कोई नाश जाओ ले आओ........ 2. आया मसीह इसलिए सब कोई जीवन पायें यीशु की परिपूर्णता में बहुतायत से पायें जा के बताओं उन्हें यीशु ही सबकी आस जाओ ले आओ........ 3. जीवन का जल है येशु जो कोई पियेगा उमड़ता हुआ जीवन का सोता बन जाएगा आगे बढ़ाओ कदम मिटाओं उनकी प्यास जाओ ले आओ........