जावे किसके पास गुनहगार? यीशु है ज़िन्दगी ?

हिन्दी

जावे किसके पास गुनहगार? यीशु है ज़िन्दगी ? मौत से करता है वही पार, यीशु है ज़िन्दगी, ज़िन्दगी रुहानी, ज़िन्दगी गैरफानी ! रूह और दुल्हिन भी कहती “आ” यीशु है ज़िन्दगी ? तू जो सुनता है कहता जा, “यीशु है ज़िन्दगी”, सारी कौमें आवें अब हयात पावें। मुफ्त वह देता है सभों को यीशु है ज़िन्दगी ! उसकी मौत का तुम हासिल लो,यीशु है ज़िन्दगी, नक़दी नहीं लाना, उसके फ़ज़ल से पाना। यीशु लेता मैं तेरा नाम, तू ही है ज़िन्दगी! बिल्कुल नाक़िस है मेरे काम तू ही है ज़िन्दगी! तू ही है ज़िन्दगी ! तुझ पर आसरा मेरा, बन्दा हूँ मै तेरा।