हिन्दी
तुम दिल में ऐसे बस गये,
ज़िंदगी भर के लिए राजा बन गये
जीवन में ऐसा काम कर गये,
पाप मेरे, श्राप मेरे चलते बन गये।
दिल में, जां में, होठों पे, आँखों में तू है,
दिल में, जां में, होठों पे, आँखों में तू है।
डर-डर के मैं जो जी रहा था,
डर से मुझको येशू ने खींच निकाला।
ज़ंजीरों में जो जकड़ा हुआ था,
तोड़ कर उनको आज़ाद है किया।
तू ही है, तू ही है, तू ही है राजा, तू ही है।
तू ही है, तू ही है, तू ही है येशू, तू ही है।
तू ही है, तू ही है, तू ही है राजा, तू ही है।
तू ही है, तू ही है, तू ही है येशू, तू ही है।