तेरे दिल के दर पर, यीशु खटखटाता,

हिन्दी

तेरे दिल के दर पर, यीशु खटखटाता, खोलो तुम दरवाज़ा, वो है आना चाहता 1 बनना चाहता है वह, तेरा ही मेहमान आज, तेरा रंज ओ फिक्र, वह उठाना चाहता 2 खुशी अपनी देता, होवे तू जलाली, रात दिन तेरे साथ ही, वह है रहना चाहता 3 नर्म आवाज़ से बोलता, मुआ वास्ते तेरे, छोड़ो बद सलूकी, खोलो दर मैं आता 4 तेरी खातिर मैंने पहिना ताज कटीला, तुझको अब जलाली ताज हूँ मैं पहिनाता 5 बेवफा न हो तू मेरे खून खरीदे, कर मेरा इकरार तू मुझ से क्यो शरमाता 6 खोलता दूं दरवाजा, दिल का एै मसीहा, आ और इस में रह तू मैं हूँ दिल से चाहत 7 यीशु प्यारो कहता, किमती वक्त है जाता, वक्त गया जो प्यारों वापिस फिर नही आता