तेरा लहू, तेरा लहू,

हिन्दी

तेरा लहू, तेरा लहू, तेरा लहू पाक करता है, तेरा लहू कूव्वत देता है तेरे लहू की धार से, मिटते गुनाह और खिलते हैं फूल - 2 तेरा लहू, तेरा लहू, धो करके साफ करता है, तेरा लहू कूव्वत देता है तेरा लहू..... तेरे लहू में जो छिपे, किसी भी बला से कभी ना डरे - 2 तेरा लहू, तेरा लहू, तेरा लहू हिम्मत देता है तेरा लहू कूव्वत देता है, तेरा लहू... तेरा लहू ढाल और किला, सबकी पनाह, मज़बूत आसरा - 2 तेरा लहू, तेरा लहू, दिल में सुकून भरता है, तेरा लहू कूव्वत देता है तेरा लहू... तेरे लहू के झरनों से, ज़ख्म क्या मिटते नासूर भी - 2 तेरा लहू, तेरा लहू मरहम का काम करता है तेरा लहू कूव्वत देता है तेरा लहू...