तेरे पाप धुल सकेंगे आज ही मसीही के द्वारा,

हिन्दी

तेरे पाप धुल सकेंगे आज ही मसीही के द्वारा, सिर्फ इक नज़र उठाकर देख ले लहू की धारा 1 तेरी कोशिशों के बदले क्या बता तुझे मिला है, जिन्दगी खुशी से भर दे कोई ऐसा सिल सिला है तुझे कुछ न दे सकेगा तेरे भाग्य का सितारा 2 कोइ है आवाज जिसकी, तेरा पीछा कर रही है, तेरा हितेष जिससे तेरी, आत्मा डर रही है, तेरा नाम लेके उसने, तुझे आज फिर पुकारा 3 प्रभु की सलीब है जो, तेरी प्यास बुझा सकेगी, तेरे दिल की हर मुसीबत वही तुझसे छीन लेगी, वो खुशी के साथ देगी नये जीवन का किनारा