तेरे गम सब खुशी में बदलेगा,

हिन्दी

तेरे गम सब खुशी में बदलेगा, तेरी बिखरे आँसू दुख सब हर लेगा, रोना न बेटे, रोना न बेटी 1. बीती बातों को बिसरा दे, उन पर क्या रोना, प्रभु करेगा काम नया अब तू देखेगा, व्याकुल न होना, व्याकुल न होना, मेरा यीशु थाम लेगा 2. पावन âदय चाह रहा, खेदित मन को थाम रहा, घाव मेरे सब बाँध रहा, आँसू पोंछ रहा (तेरे) 3. सहने के बाहर कष्टों में, कभी न छोड़ेगा, सहने की शकित देगा, बचने की राह देगा 4. अच्छी दौड़ हम दौड़ेगें, विश्वास को थामेंगेे, धर्म मुकुट हम पायेंगे, प्रिय प्रभु आकर देगा, व्याकुल न होंगे, व्याकुल न होंगे, मेरा यीशु थाम लेगा।