बचा लेना प्रभु येशु हमारे प्राण |

हिन्दी

बचा लेना प्रभु येशु हमारे प्राण | आए बहकाये और फुसलाये, छिन-छिन में हम को सताए शैतान | धन, दौलत, माया, दिखलाये और दिखलाये दुनिया की शान | राज और पाट और रंग और रूप वह ज़ालिम दिखा के करे हैरान | ये ही है शैतान के फंदे, फंस के नरक जाते इंसान | दास, मसीह जी, बिनती करत है बक्शों हमें अपनी पहचान |