भजले, भजले यीशु का नाम, तेरे सभी बनेंगे काम

हिन्दी

भजले, भजले यीशु का नाम, तेरे सभी बनेंगे काम 1 जो तू चाहे मुक्ति पाना और बचाना प्राण, शरण में आजा, यीशु मसीह की, होगा तेरा कल्याण 2 माया मोह बिसार, दे बन्दे, छोड़ जगत की प्रीत, आया हो सो जाएगा वह, यही जगत की रीत 3 दिन बीते छिन छिन में जाते, अब ही करले चेत, फिर पछताए क्या होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत 4 क्रूस पे चढ़के संकट सहके, प्राण किया बलिदान, अपना आत्मा हमको दिया, और सिखाया ज्ञान 5 जब तक तेरा प्यारे बन्दे, है इस जवात में वास, प्रभु यीशु को तू अपना ले, हो जा उसका दास