भजता क्यों नहीं रे मन मूरख,

हिन्दी

भजता क्यों नहीं रे मन मूरख, यीशु नाम, सच्चा नाम। पार करेगा जीवन नैया यीशु नाम सच्चा नाम 1. भवसागर से है यदि तरना, दुख-संकट से कुछ नहीं डरना, पार करेगा जीवन नैया, यीशु नाम, सच्चा नाम। 2. दुनिया के यह गोरख धन्धे, जीवन के हैं सारे फन्दे, यीशु नाम को भजले बन्दे, यीशु नाम सच्चा नाम। 3. दुनियां में तूने पाप कमाया, पाप में सारा वक्त गँवाया, यीशु नाम को क्यों नहीं भजता, यीशु नाम सच्चा नाम। 4. टूटे-फूटे हौज बनाए़, जिनमें पूरी शांति न पाए, तुझको पूरी शांति देगा, यीशु नाम, सच्चा नाम। 5. दुनियां से है एक दिन जाना, फिर माया में क्यों फंस जाना, जीना है तो अब लग भजले, यीशु नाम, सच्चा नाम।