भजन करूं मैं भजन करूं,

हिन्दी

भजन करूं मैं भजन करूं, नाम मसीह का मैं लेता रहूँ 1 दुश्मन मुझको मेरे सतायें, दोष वह झुठे मुझ पे लगायें, उनके लिए मैं दुआ करू 2 लोग जो झूठी गढ़ें, चारों तरफ बदनाम करें, फिर भी मैं उनको क्षमा करूं 3 हाथ पकड़ ले प्यारे मसीह, राह दिखा दे जो है सही, तेरे मैं पीछे-पीछे चलूँ 4 रन्ज और दुःख मिटेंगे तमाम, लेता रहूं सदा तेरा नाम, चरणों में मैं सदा तेरे रहूं