यीशु नाम में कुदरत पाई जाती है

हिन्दी

यीशु नाम में कुदरत पाई जाती है यीशु नाम में कुदरत पाई जाती है, पाक कलाम में कुदरत पाई जाती है, जो चश्मा कलवरी से बहता है, वो आज भी पापों को धोता है - 2 वो अंधी आँखें खोलता है - 2 और मुर्दे ज़िन्दा करता है - 2 यीशु नाम..... वो कोढ़ीयों को पाक करता है - 2 और लंगड़ों को चलाता है - 2 यीशु नाम... वो गुनाहगारों को बुलाता है - 2 और दिल में शांति भरता है - 2 यीशु नाम... वो गुनाहों को माफ़ करता है - 2 और रूह-ए-पाक से भरता है - 2 यीशु नाम...