हिन्दी
आज का दिन यहोवा ने बनाया है,
हम उसमें आनंदित हो आनंदित हों(2)
1 प्रभु को महिमा मिले, चाहे हो मेरा अपमान
वो बढ़े मैं घटूँ, रहे उसी का ध्यान(2);- आज…
2 स्तुति प्रशंसा करें, क्यों ना कुछ होता रहे
उसको हम भाते रहें, चाहे जहाँ भी रहें(2);- आज…
3 आता हूँ तेरे पास, मुझको है तुझसे आस
मुझको कबूल कर ले, पापों से शुद्ध कर दे(2);- आज…