वो एक बालक है फिर भी लेकिन

हिन्दी

वो एक बालक है फिर भी लेकिन अजीब हस्ती बना हुआ है खुदा की रूह का देखो साया मसीह के सर पर बना हुआ है फरिश्ता आया मजूषी आए गदरयी आकर यह कह रहे है सलाम तुजको तूने ए मरियम खुदा का बेटा जाना हुआ है वो देखो गो-शाला का नज़ारा मसीह ने कैसे बदल दिया है चढ़ा है सोना लोबान मूरह भी खुश्बून से सज़ा हुआ है