हम यीशु मसीह के चेले है

हिन्दी

हम यीशु मसीह के चेले है दुनिया में धूम मचा देंगे, जो नींद में ग़ाफ़िल सोते है उपदेश से उनको जगा देंगे | जब मन की घुंडी खोलेंगे और ज्ञान के मोती रोलेंगे, इन्जील मुक़द्दस पढ़ पढ़कर हम मन में शांति बिठा देंगे | बन्दे है एक खुदा के हम, मिल जुल कर क्यों न रहे बाहम इन्जील मुक़द्दस को सब में हम प्रेम से जाकर सुना देंगे | हम रंज के सहने वाले है, उफ़ तक नही करने वाले है और पीछे प्यारे यीशु के चलने की राह बता देंगे | दुख और तकलीफ़ उठाएंगे उल्फत का राग सुनायेंगे, हम दूर करेंगे रंजो अलम और प्रेम का रंग जमा देंगे |