सिर्फ एक नज़र उठा के

हिन्दी

सिर्फ एक नज़र उठा के देख ले लहू की धारा - २ तेरे पाप धुल सकेंगे आज ही मसीह के द्वारा - २ १. तेरी कोशिशों के बदले क्या बता तुझे मिला है ज़िन्दगी ख़ुशी से भर दे कोई ऐसा सिल्सीला है तुझे कुछ न दे सकेगा तेरे भाग्य का सितारा - २ २. कोई है आवाज़ जो की तेरा पीछा कर रही है है मसीहा जिस से तेरी रूह डर रही है तेरा नाम लेके उसने तुझे आज फिर पुकारा - २