को. अब आओ विश्वासियों जय-जय करते आओ

हिन्दी

को. अब आओ विश्वासियों जय-जय करते आओ अब आओ हम चलें बैतलहम को चरनी में देखो महीमा का राजा अब आओ हम सराहें । (३) ख्रीष्ट प्रभु को..... । १. वह ईश्वर से ईश्वर ज्योतिका सनातन घृणा उसने न किया गर्भ कुँवारी से सच्चा परमेश्वर न सृजा पर जन्मा अब आओ हम सराहें । (३) ख्रीष्ट प्रभु को... । २. हे सारे दूत गणों जय-जयकार तुम गाओ हाँ स्वर्गो के स्वर्ग में तुम गाते रहो महिमा और स्तुति ईश्वर सर्व प्रधानको अब आओ हम सराहें । (३) ख्रीष्ट प्रभु को... । ३. आमीन प्रभु धन्य हो प्राण के लिए जन्मा हे यीशु तेरी अनन्त महिमा पिता का वचन अब देहधारी हुआ अब आओ हम सराहें । (३) ख्रीष्ट प्रभु को... ।