हिन्दी
ऐ मेरे मन यहोवा को धन्य धन्य कहो
जो कुछ भी मुझ में है उसको धन्य कहो
1 वही तेरे अधर्मो को शमा करता है
तेरे सब रोगो को चंगा करता है
हालेललुया... हालेललुया...
वही तो तेरे प्राणो को नाश होने से बचाता है
2 सत्यानाश के गड्ढे से मुझे निकाला
दलदल की कीच से मुझे उभारा
हालेललुया... हालेललुया...
मेरे पैरों को स्थिर किया है चट्टान पर खड़ा किया है
3 हे यहोवा के दूतों उसको धन्य कहो
हे सारी सृष्टि उसको धन्य कहो
हालेललुया... हालेललुया...
उसके राज्य के सभ स्थानों में
यहोवा को धन्य कहो