अपना बोझ प्रभु पर डाल, कभी न घबराना,

हिन्दी

अपना बोझ प्रभु पर डाल, कभी न घबराना, तेरा आदरमान करेगा, आश्चर्य कर्म करेगा (2) 1 भक्तों को वह भूलेगा नहीं, हमेशा उनको संभ्भालेगा 2 तारणहारा हमारी शरण, साये में लेकर चलता है 3 माता पिता यदि छोड़ देवें, वो तो गले लगायेगा 4 प्रभु हमारे साथ रहे, सामना कौन कर पाएगा 5 पूरा समर्पण उसको करें, वो ही सब कुछ देखेगा 6 बोझ प्रभु पर डाल दिया है, अब क्यों घबराना वो ही आदरमान करेगा, आश्चर्य कर्म करेगा।