शांति से भरपूर येशु

हिन्दी

शांति से भरपूर येशु अपनी शांति दिए जाता है क्यूँ है अशांत यहाँ प्रभु शांति उसे देता है १. नबियों ने कहा है येशु शांति तुझे राजकुमार अद्भुद पराक्रमी अनंत काल का पिता येशु है येशु है शांति का राजा येशु है शांति का दाता येशु ही खुद शांति है - २ शांति शांति .. २. ऐ शांति ढूंढने वालो येशु के पास तुम चले आओ अपनी चिंता उसी पर डालो उसकी शांति को तुम अपना लो येशु है शांति का राजा ३. न अवसर तुम्हे गवांना है यह समय बड़ा अनमोल है अंतिम समय अब तुम्हारा है प्रभु येशु अब तुम्हे बुलाता है येशु है शांति का राजा