आओ जग के लोग सब ही यीशु राजा बुलाता है ।

हिन्दी

आओ जग के लोग सब ही यीशु राजा बुलाता है । १. जगमें जिसका स्थान नहीं है, जगमें जिसका मान नहीं है राज तुम्हें देने के लिए, यीशु राजा बुलाता है । २. जगमें तुम हो भुखे मरते जगमें तुम हो प्यासे मरते भोजन जल अब मुफ्त में देने, यीशु राजा बुलाता है । ३. सिर पर काँटों का ताज निशानी छाप है उसकी बहती पसली छिदे हात पसारे हुए, यीशु राजा बुलाता है । ४. आओ भाइयो आओ बहिनो आकर उसको परखो देखो सारा भार उठाने के लिए, यीशु राजा बुलाता है ॥