आनंदित रहोे, प्रभु में आनंदित रहोे,

हिन्दी

आनंदित रहोे, प्रभु में आनंदित रहोे, मैं फिर से कहता हूँ, सदा आनंदित रहो .... हाँ 1. जब तुम्हारा मन बोझिल हो, चलते-चलते थक गए हो, अपना बोझ प्रभु पर डाल दो, उसको है तुम्हारा ख्याल 2. जब तुम्हारा प्राण व्याकुल हो, जीवन में निराशा हो, रख अपना भरोसा प्रभु पर, जीवन को आनंद से भरेगा 3. जब तुम्हें लोग सताया करें, मेरे कारण तुम्हारी निंदा हो हिम्मत ना हारो सब कुछ सह लो, स्वर्ग में है तुम्हारा बड़ा प्रतिफल