उसकी हो तारीफ़(2) खून से वहाँ

हिन्दी

उसकी हो तारीफ़(2) खून से वहाँ यह दिल साफ हुआ, उसकी हो तारीफ़ 1. क्रूस ही के पास, जहाँ खून बहा, दबके गुनाहों से मै गया, खून से वहाँ यह दिल साफ हुआ, उसकी हो तारीफ 2. दूर है गुनाह मेरे, यह यकीन, दिल में अब यीशु है तख्त निशान, क्रूस ही का गीत मुझको, है शीरीन, उसकी हो तारीफ़ 3. क्रूस का वह चश्मा है, बेश बहा, खुश हूँ कि मैं, उसके पास गया, खुब मुझको यीशु ने साफ किया, उसकी हो तारीफ़ 4. आ, देख यह चश्मा है, साफ शफाफ, आ ताकि हों तेरे, गुनाह मुआफ, आ इसी वक्त अभी, ह¨ तू साफ, उसकी हो तारीफ़