प्रार्थना का उत्तर देने वाले, तेरे हज़ूर में आता हूँ,

हिन्दी

प्रार्थना का उत्तर देने वाले, तेरे हज़ूर में आता हूँ, स्वर्गीय अनुग्रह का भण्डार अब खोल, आशीष से हम को तू भर सुन मेरी प्रार्थना, उत्तर दे सुन के याचना (2) पुत्र के नाम से माँगेगा जो, उत्तर शीघ्र ही पाएगा वो, प्रतिज्ञा हम से की है अनमोल, रहेगी सदा जो अटल वचन से आत्मा की प्यास बुझा़, भर हमें आत्मा के वरदान से पवित्रात्मा की शक्ति उण्डेल, करूणा हो तेरी अपार पाप और रागों से तू ही छुड़ा, लहू से जो क्रूस पर तूने बहा, हृदय अर्पण करते तुझ को, पूरे विश्वास से तू भर