बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं -2

हिन्दी

बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं -2 यहोवा मुझे तेरी ज़रूरत है, प्यार तू करता इतना -2, अपने हाथो पे खोदी मेरी सूरत है, यहोवा मुझे..... तू मेरे चेहरे की रौनक, और है मेरी कूबत -2, हशमत और जलाल के बादशाह, तुझसे है मेरी ज़ीनत -2, तेरे बिना यह ज़िन्दगी मेरी -2, बे-रौनक बे-सूरत है, यहोवा मुझे... तेरा कलाम है ऐसे, जैसे हो अनमोल मोती -2, चिराग है कदमों के लिए, और मेरी राहों की ज्योति -2, शाहे ज़मा तू, जिंदा ख़ुदा तू -2, तू न झूठी मूरत है, यहोवा मुझे... आसमा तूने बनाया, समुन्द्र की हद ठहरायी -2, चरिंद परिंद पहाड़ दरिया, और फूलो से धरती सजाई -2, कायनात इतनी सुन्दर बनाई -2, तू खुद कितना खूबसूरत है, यहोवा मुझे...