तू मेरे जीवन की रोटी है,

हिन्दी

तू मेरे जीवन की रोटी है, तू मेरे जीवन का पानी है -2, खाता रहूँ, पीता रहूँ -2, तेरी ही महिमा गाता रहूँ, तू मेरे जीवन..... 1. मुझको मिली है, ज़िंदगानी है -2, तेरी ही दी, कुर्बानी है -2, तूने मुझे नया जीवन दिया तेरे लहू की यह निशानी है -2, तू मेरे जीवन... 2. मेरे सर पे, हाथ तेरा -2, देता है हर पल साथ मेरा -2, जाता रहूँ मैं तेरी बन्दगी में तू है यहोवा बाप मेरा -2, तू मेरे जीवन... 3. वादा किया उसने बख्शी के साथ -2, स्वर्गो में थामेगा यीशु मेरा हाथ -2, रखेगा वो मुझको दिल से लगा के अपना बना लेगा मुझको मेरा बाप -2, तू मेरे जीवन...