झूमता है दिल, ले लेकर तेरा ही नाम

हिन्दी

झूमता है दिल, ले लेकर तेरा ही नाम स्तुति हो स्तुति हो सदा, खुशी से भरता मन, झूमता है दिल | १. बढता है प्यार तेरा, अब्बा तेरे साये में | बढता है अभिषेक तेरा, एवींनेजर के छाये | २. खुशियों से भरता है दिल, जब तेरे साथ हूँ मै कमियाँ होती है पूरी , गाता जब तेरी स्तुति | ३. बढता है विश्वास मेरा, चरणों मे तेरे प्रभु, बढती भलाई मुझमे, तेर स्तुति से सदा | ४. जब तेरी ओर देखता हूँ बिमारी हो जाती दूर , तेरे ही नाम से प्रभु, शैतान भी भागता है दूर |