धन्यवाद की वेदी बनाए,

हिन्दी

धन्यवाद की वेदी बनाए, धन्य प्रभु किया भलाई, उसके बेसुमार दानो को, गिन गिन के गाऊंगा || धन्यवाद पिता, धन्य तू ही है | १. जान देकर मुझे प्यार किया, मुझको धो के पाप दूर किया, चुन लिया मुझको अपने लिए, मुझको सेवा अब तूने दिया || २. अपने सुन्दर वचन को दिया, क्रूस पर तूने बहाया लहू, तू लहू मे छिपाके मुझे, बैरियों से बचाया मुझे || ३. अंधकार के राज दूर किया, येशु ने लिया अब अधिकार, मोल लिया है उसी ने तुझे, वारिस बन गया तू उसके || ४. आँखे दी मुझे तूने प्रभु, होंठ स्तुति के मुझे तूने दिया, सेवा के लिए हाथ दिया, दौड़ने के लिए पैर दिया ||